फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केंद्रीय मंत्री बोले- मैं हर घर खरीदार के साथ हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को केंद्रीय सलाहकार परिषद की पांचवी बैठक की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं हर घर खरीदार के साथ हूं। उनकी दिक्कत मेरी दिक्कत है। सरकार पूरी तरह से साथ है और समाधान के लिए हम हर कदम उठाएंगे। बैठक के बाद यूनिफाइड रेरा पोर्टल को लॉन्च किया गया।
विज्ञापन

सेंट्रल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य के रूप में नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य भी इसमें शामिल हुए। नेफोवा के सदस्य दीपांकर कुमार और दिनकर पांडेय ने घर खरीदारों की दिक्कतों को मजबूती से सामने रखा। रेरा के जरिये रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाने, अटकी पड़ी परियोजनाओं की स्थिति और घर खरीदारों की शिकायतों पर खास फोकस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें