ग्रेटर नोएडा। नेकी का डब्बा फाउंडेशन और जीवन अर्पण गोसेवा समिति के संयुक्त सहयोग से गंभीर रूप से घायल नंदी को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। उसे कान्हा गोशाला जलपुरा पहुंचाया गया। संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि नंदी के पीठ पर गहरे घाव थे। संस्था ने एंबुलेंस से गोशाला पहुंचाया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू गुर्जर ने कहा कि यह रेस्क्यू केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।