लोटन। क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गांवों और कस्बों में प्रशासन के निर्देश पर प्रधानों की ओर से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे लंबे से बंद पड़े हैं। लेकिन उनके मरम्मत के लिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे कस्बों और गांवों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
लोटन बाजार के व्यापारियों और ग्रामीणों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव और कस्बों के प्रधानों की एक बैठक कर मुख्य जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा था। इसके उपरांत कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों व प्रमुख चौराहों पर सीसी कैमरे लगवाए गए थे।
सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम अलग-अलग जगह बनाया गया था। कैमरे लगवाने के कुछ दिन बाद से ही इनके टूटने का सिलसिला शुरू हो गया था। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगने के कारण पुलिस को चोरी आदि वारदात को सुलझाने व आरोपियों की पहचान करने में मदद मिलती थी। सीसीटीवी कैमरे खराब होने से पुलिस को भी मदद नहीं मिल पा रही है।
पुलिस भी अपने स्तर पर कई जगह कैमरे लगाए हैं। कस्बावासियों और ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के अभाव में अब ये खराब होकर बंद पड़े हैं।
सीसीटीवी कैमरा अगर सही रहता है तो आपराधिक घटना की तुरंत सही जानकारी पुलिस को मिल जाती है, जिससे सही दिशा में पुलिस कार्रवाई कर पाती है।
र