फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टरों और सोसाइटियों में सावन की बहार और तीज का शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सावन के आगमन से धरती पर बाहर लौट आती है। बारिश की बूंदें धरा का हरियाली से शृंगार करती हैं। इसी महीने में पड़ने वाली हरियाली तीज के उपलक्ष्य में सेक्टरों और सोसाइटियों में विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें महिलाएं हरे परिधान में शृंगार करते हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रमों में तरह-तरह की गतिविधियां हो रही हैं।
हरे रंग के कपड़े में पहुंची
सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में महिलाओं के लिए आम्रपाली सहेली क्लब बनाया गया है। क्लब की सदस्य सोनी सिंह ने बताया कि इससे 70 महिलाएं जुड़ी हैं। क्लब की ओर से हर महीने विशेष कार्यक्रम किए जाते हैं। सभी कार्यक्रम महिलाओं के लिए ही होते हैं। सावन के लिए कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी महिलाएं हरे रंग के परिधानों में पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक परिधानों में लिया हिस्सा

बीएस फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-27 क्लब में हरियाली तीज मनाया गया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. बबीता शर्मा के नेतृत्व में यह पर्व नारी शक्ति, आस्था और परंपरा का संगम बन गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक परिधानों, महंदी, चूड़ियों व शृंगार में पहुंचीं। डॉ. बबीता ने कहा कि यह पर्व केवल व्रत नहीं बल्कि मां पार्वती के प्रेम, तप और पुनर्जन्म की प्रेरक गाथा है। भगवान शिव के प्रति समर्पण, नारी की श्रद्धा और वैवाहिक सौभाग्य की कामना इस पर्व का मूल है। कार्यक्रम में तीज गीतों पर नृत्य, पारंपरिक व्यंजनों की प्रस्तुति और झूला सजावट विशेष आकर्षण रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें