ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा अडेला सोसाइटी की नवनिर्वाचित अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की ओर पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान लगभग 250 पौधे, जिनमें जामुन, नीम, अमरूद, शीशम, अशोक आदि शामिल रहे। सड़क के दोनों किनारों पर रोपे गए। एओए उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं था, बल्कि बच्चों और समाज के हर वर्ग में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना भी रहा। ब्यूरो