फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठ की छटा, भोजपुरी सुरों का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एनटीपीसी दादरी टाउनशिप में चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को पूर्वांचल सेवा समिति ने बैठक की। इसमें पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक की अध्यक्षता अपर महाप्रबंधक अनिल शर्मा ने की।
समिति के उपाध्यक्ष एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अमर कांत सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या होगी। इसका आयोजन एनटीपीसी दादरी टाउनशिप के ओपन एयर थिएटर में किया जाएगा। इसमें भोजपुरी कलाकार विनय तिवारी उर्फ जूनियर पवन सिंह प्रस्तुति देंगे। इस दौरान रंगारंग हिंदी-भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन

समिति के महासचिव मंजीत कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के उपाध्यक्ष एवं उप महाप्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि छठ घाट की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। घाट को समतल किया जा रहा है। सेंट्रल पार्क स्थित फाउंटेन पॉन्ड की सफाई कर उसमें स्वच्छ पानी भरा जा रहा है। छठ घाट को झालरों और रोशनी से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मंजीत कुमार, मुकेश कुमार, जंग बहादुर सिंह, अनूप, रंजन कुमार, गौरव, अनिल कुमार, अजित राय, राकेश कुमार, अवनीश पाठक, समरजीत कुमार, अमित कुमार सिंह, ओपी सिंह, चंदन भारती, अशोक कुमार, एनआर प्रजापति, योगेंद्र सिंह और विजय शंकर भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें