फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कड़क्की व सांभर के सींग छोड़कर भागे तस्कर

Tue, 11 Nov 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जंगल में बरामद की गई बाइक। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। खैर तस्करी व शिकार करने की नियत से हथियार लेकर जंगल में घुसे तस्कर वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम को देखकर तीन बाइक व शिकार करने की कडक्की व सांभर के सींग मौके पर छोड़कर भाग गए। वन रक्षक की शिकायत पर चिक्कन निवासी छह लोगों के खिलाफ जंगल से खैर की लकड़ी चोरी करने व जंगली जीव जंतुओं का शिकार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वन्य जीव प्राणी विभाग निरक्षक कलेसर लीलू राम ने बताया कि चिक्कन जंगल में वन रक्षक हुकुम सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कुछ तस्कर जंगल में खैर तस्करी व शिकार करने की नियत से जंगल में घुसे हैं। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जंगल में कुछ दूरी पर चलने के बाद जंगल के अंदर कुछ बाइक खड़ी हुई मिली और कुछ लोग कुछ हरकत कर रहे थे।
विज्ञापन

टीम को देखकर वह लोग इधर-उधर भागने लगे। दो लोग बाइक लेकर भागने में कामयाब हो गए। एक जगह से तीन बाइक व जीव जंतुओं का शिकार करने के लिए बनाई गई ट्रैप कड़क्की ओर सांभर के सींग भी बरामद हुए। जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया गया कि इन लोगों ने किसी जीव का शिकार किया है। जांच करने पर पता चला कि यह सींग जंगली जीव सांभर के है।
विज्ञापन

विभाग की टीम को आसपास सर्च करने के लिए कहा गया तो कई जगह पर ताजा पेड़ कटे होने की मुंडी भी मिली। इस पूरे घटनाक्रम में 8 से 10 लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया है। इनने चिक्कन निवासी छह लोग शामिल थे, जिन्हें वन रक्षक हुकुम सिंह ने भागते समय टॉर्च मार कर पहचान लिया था।

जंगल में बरामद की गई बाइक। विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें