फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अग्रवाल महिला संघ ने बॉलीवुड स्टाइल में मनाई दिवाली

Tue, 11 Nov 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अग्रवाल महिला संघ की पदा​धिकारी। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अग्रवाल महिला संघ ने हाथ मिलाएं, खुशियां फैलाएं थीम के तहत दिवाली पार्टी का आयोजन मारवाड़ी मंदिर में किया। इस वर्ष की थीम के अनुसार सभी मेंबर्स ने मिलजुलकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। सदस्यों ने बॉलीवुड सितारों के अंदाज में अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


ईशा, मेघा, कृतिका, प्रिंसी और जूही ने धमाकेदार बॉलीवुड परफॉर्मेंस से सभा का आगाज किया, जबकि अन्य सदस्याओं ने भी नृत्य और गीत प्रस्तुत कर माहौल खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में गेम्स, फेस ऑफ, तंबोला, सेल्फी कॉर्नर और बेहतरीन सजावट का आनंद लिया गया।


आयोजन को सफल बनाने में संघ की अध्यक्ष राशि अग्रवाल, सचिव रितु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीतिका गर्ग, उपाध्यक्ष निधि अग्रवाल, सह सचिव गुंजन गर्ग, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्वेता अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, मीना अग्रवाल और अन्य सदस्यों की विशेष भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें