फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौ करोड़ की लागत से होगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण

Thu, 02 Oct 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। जल निगम की ओर से धामपुर पालिका सीमा में नौ करोड़ के लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण होगा। टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। टेंडर खुलते ही तेजी से निर्माण कार्य चालू हो जाएगा। इसके चालू होने से क्षेत्र के लोगों को दूषित पानी और इससे फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि धामपुर नगर पालिका सीमा में जल निगम की ओर से नौ करोड़ की लागत से नदी-नालों के गंदे पानी को साफ करने के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट सूर्य नगर कॉलोनी से आगे शुगर मिल के निकट रेलवे फाटक के पास खाली पड़ी जमीन में स्थापित होगा। जमीन को चह्नित कर लिया गया है।
जल निगम की ओर से प्लांट को स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अब केवल टेंडर खुलने बाकी हैं। जैसे ही टेंडर खुलेंगे, निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस प्लांट को लगाने का उद्देश्य नगर पालिका सीमा के सभी दूषित हो चुके नालों एवं नदियों को यहां ले जाया जाएगा और प्लांट के जरिए दूषित पानी को शुद्ध करने के बाद पानी को आगे ले जाकर का कडूला नदी में डाला जाएगा। जिससे दूषित पानी से किसी वनस्पति या वन्य जीवों को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन

बताया कि यह प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही थी, लेकिन जल निगम की ओर से अब सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर अंतिम दौर में प्रवेश कर लिया है। जल्दी ही धामपुर के नगर वासियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें