फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट पर केलिब्रेशन फ्लाइट का दूसरा चरण सफल, जल्द मिल सकता है एयरोड्रम लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान की खबर जल्द मिल सकती है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का विशेष कैलिब्रेशन फ्लाइट मंगलवार की सुबह नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे चरण का सफल परीक्षण करते हुए उतरा। इसी के साथ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से जारी किया जाने वाले एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
विज्ञापन

कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट के दूसरे चरण की लैंडिंग के साथ लाइसेंस को हरी झंडी मिल सकती है। यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया एयरोड्रम लाइसेंस के पहले किया जाने वाला कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट की दूसरी फ्लाइट रनवे पर उतरी। टेस्ट के माध्यम से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के विमान ने आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरते हुए नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरकर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम 28 (आईएलएस) को जांचा। शुक्रवार को हुए टेस्ट में विमान रनवे 10 इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) को जांचा था। केलिब्रेशन फ्लाइट के दौरान सभी नेविगेशन, लाइटिंग और एयर ट्रैफिक उपकरणों की सटीकता की जांच की गई। ताकि रनवे, टैक्सी-वे और एप्रन क्षेत्र पूरी तरह मानकों के अनुरूप हों। यह प्रक्रिया सुरक्षा और संचालन के लिहाज से अत्यंत अहम मानी जाती है।
विज्ञापन


काव्यांश मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें