नगीना। खंड के गांव उमरा में रविवार को गांव के सरपंच रुजदार ने स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान गांव के सभी मुख्यमार्गों पर सफाई अभियान चलाया गया। सरपंच ने सफाई कर्मियों को साथ लेकर अन्य लोगों को भी सफाई के प्रति प्रेरित किया।
सरपंच ने बताया कि आबादी अधिक होने के कारण गांव की सफाई ठीक से हो नहीं पाती है। इसलिए रविवार को सोनू, जुगन, मुकेश और सावित्री आदि सफाई कर्मचारियों के साथ स्वयं सफाई की है। वहीं, कोरोना से बचने के लिए अन्य ग्रामीणों को भी सफाई अभियान से जोड़ रहे हैं। साथ ही सामाजिक दूरी के साथ घरों में रहकर अल्लाह की इबादत के लिए जागरूक कर रहे हैं। हाजी अब्दुल सत्तार, असलम मेंबर, नूरदीन, अब्दुल हमीद, वकील अहमद, शकील, अहमद जान, शहीद, तैयब व हाजी इसब आदि ग्रामीणों का कहना है कि बीते पांच वर्षों से रूजदार सरपंच बनकर नहीं बल्कि गांव के सेवक बनकर कार्य कर रहे हैं। इनसे सीख लेकर ही अब गांव के लोग भी सफाई के प्रति प्रेरित हुए हैं। सरपंच रूजदार ने अपील की है कि ईद पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर ही नमाज अदा करें, ताकि कोरोना महामारी की चेन को तोड़ा जा सके।