फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाईकर्मी को किया निलंबित, एडीओ पंचायत का रोका एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला छठ महापर्व को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने शनिवार को मझवां क्षेत्र स्थित गंगाघाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बरैनी में हुए निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही पाए जाने पर डीपीआरओ संतोष कुमार ने सफाई कर्मचारी कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही मॉनिटरिंग में शिथिलता बरतने पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर जबाब मांगा है। इसी तरह जिला पंचायत राज अधिकारी ने सीखड़ ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेड़िया व आराजी लाइन सुल्तानपुर में पूजा स्थल का निरीक्षण किया।
डीपीआरओ ने सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों को अपने-अपने क्षेत्र में छठ पूजा स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, कपड़े बदलने, बैरीकेडिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं साफ सफाई पर्याप्त की व्यवस्था करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें