फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिजिटल अरेस्ट कर 92 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर ट्रेडिंग व बाइनेंस एप के माध्यम से 92 लाख की ठगी करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, लैपटाप, पासबुक, चेकबुक व नगदी बरामद बरामद किया।
विज्ञापन

19 जुलाई को शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर डीजे कालोनी निवासी मदन मोहन ने मनी लान्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर अलग-अलग बैंक खातों से लगभग 92 लाख रुपये का फ्राड करने के संबंध में तहरीर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु की। साइबर थाना प्रभारी राम आधार यादव ने बताया कि छानबीन में आदित्य सिंह निवासी भगवा नाला रोड़, हुकुलगंज पांडेयपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इसका मूल पता कितपुरा, चकिया बाजार जिला बक्सर बिहार है। बताया कि आरोपी आदित्य ट्रेडिंग व बाइनेंस एप के माध्यम से वर्ष 2022 से फ्राड का पैसा अपने खातों में लेता है। खाते होल्ड व फ्रीज होने के कारण फ्राड का पैसा अपने परिचित व साथियों के माध्यम से दूसरे के बैंक खाता में मंगाता है।
खाता धारक को पैसों का लालच देकर प्राप्त कर उन खातों में पैसे को मंगाता है। अपना कमीशन रख बाकी पैसा को बाइनेंस एप के माध्यम से यूएसडीटी को बेचकर पैसा वापस ले लेता था।
मदन मोहन को डिजिटल अरेस्ट कर व डर दिखाकर 92 लाख 15 हजार 520 रुपये का फ्राड किया गया था। उसके पास से तीन आधार कार्ड, तीन मोबाइल, एक लैपटॉप, 11 पासबुक, 15 चेकबुक व 19000 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें