फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सनातन संस्कृति के संवर्धन को आरएसएस ने 100 वर्ष समर्पित किए

विज्ञापन
छाता में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोग। - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को कमला नगर से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए पथ संचलन किया। लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

पथ संचलन के नरसी विलेज पहुंचने पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गो संवर्धन प्रमुख अजित महापात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर भारत माता, संघ के संस्थापक डाॅ. हेडगेवार, गुरु गोलवरकर के चित्रों के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का आरंभ किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय गो संवर्धन प्रमुख अजित महापात्रा ने कहा कि मां भारती की सेवा, राष्ट्रीय एकता और सनातन संस्कृति के संवर्धन को आरएसएस ने अपने 100 वर्ष समर्पित किए हैं।
इस दौरान चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, राकेश शर्मा, चंद्रवर्धन अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, महावीर पटेल, मनीष अग्रवाल, मुकेश वैष्णव, राहुल गर्ग, सचिन, हरिओम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वासुदेव गोस्वामी ने की। उधर, सैनी बस्ती में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने भारत माता की जयघोष के साथ पथ संचलन किया। प्रांतीय सह सेवा प्रमुख पंकज, दयाशंकर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दिनेश सससैनी, विष्णु सैनी, अनिल कुमार, हेमंत कुमार, यश अग्रवाल, अजय ठाकुर आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मेघश्याम सैनी ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें