फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार मूर्ति से एक मूर्ति चौक तक चौड़ी होगी सड़क, हटाए जाएंगे हाथी-घोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल वर्ज पर ग्रीनबेल्ट काटकर बनाई जा रही अतिरिक्त लेन
विज्ञापन

- छह लेन से आठ लेन की सड़क बनाकर जाम खत्म करने का उद्देश्य

फोटो -
अतुल भारद्वाज
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में चार मूर्ति चौक से एक मूर्ति चाैक तक की सड़क चौड़ी होगी। सेंट्रल वर्ज की ग्रीनबेल्ट कम कर मुख्य कैरिज को छह से आठ लेन का बनाया जाएगा। ऐसे में यहां लगे पेड़ों के अलावा लैंडस्केपिंग का हिस्सा और इलाके का आकर्षण रहे स्कल्पचर्स भी हटाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा ने प्राधिकरण ने निर्माण शुरू कर दिया है।
प्राधिकरण की योजना के मुताबिक 130 मीटर रोड पर ग्रेनो वेस्ट की करीब 100 सोसाइटी और 12 से अधिक शॉपिंग मॉल व हाई स्ट्रीट के ट्रैफिक का दबाव चार मूर्ति से एक मूर्ति चाैक के बीच रहता है। इससे पूरे दिन इस सड़क पर जाम लगा रहता है। सड़क चौड़ी होने के बाद इससे निजात मिलेगा।
विज्ञापन

इलाके की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाए गए जानवरों की प्रतिकृति वाले 20 फुट ऊंचे स्कल्पचर्स भी इस चौड़ीकरण की भेंट चढ़ जाएंगे। इनमें हाथी, घोड़े समेत अन्य जानवरों की प्रतिकृतियां शामिल थीं। यहां घूमने आने वाले लोग इनके साथ खूब सेल्फी लेते थे। प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह का कहना है कि सड़क की चौड़ाई के बीच आने की वजह से इन स्कल्पचर्स को हटाना पड़ेगा। कोशिश यही है कि इन प्रतिकृतियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। कुछ सजावटी पौधे भी वहां से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

-
ट्रैफिक की समस्या खत्म होने का दावा
अधिकारियों का दावा है कि मुख्य कैरिज के छह से आठ लेन बनने से जाम से लोगों को निजात मिल जाएगा। जहां यूटर्न बनाए गए हैं, वहां भी अतिरिक्त लेन बनाकर वाहनों को मोड़ा जाएगा। कोशिश यही है कि वाहन यूटर्न पर न फंसे। अभी चार मूर्ति से एक मूर्ति के बीच तीन जगहों पर वाहन फंस जाते हैं। इससे पीछे से आ रहा ट्रैफिक भी अटक जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें