फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपत्तियों की जांच के लिए नोएडा आएगी विजिलेंस की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के खिलाफ आय से अधिक संंपत्ति का मामला
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस उनकी नोएडा की संपत्ति के वेरिफिकेशन के लिए नोएडा आएगी। केशव लाल की प्रदेश के पांच शहरों में संपत्तियां मिलने की बात सामने आई है। इसमें नोएडा और गाजियाबाद में भी एक-एक संपत्ति है।
विज्ञापन

कानपुर सेक्टर में रिपोर्ट दर्ज कर विजिलेंस ने केशवलाल की संपत्तियों की जांच शुरू की थी। इसमें 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की उनकी संपत्तियों के खुलासे का दावा किया गया था। आयकर विभाग की अप्रैल 2017 में की गई छापेमारी के बाद विजिलेंस ने जांच शुरू की थी। छापेमारी में केशव लाल का सेक्टर-34 स्थित घर भी जांच के केंद्र में शामिल था। इस घर से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश और सोना मिला था। इसके साथ ही दस्तावेज भी बरामद हुए थे। फिर आयकर विभाग ने उन दस्तावेजों से संपत्तियों का पता लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें