फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी जमीन पर चल रहा शराब का ठेका राजस्व विभाग ने हटवाया

विज्ञापन
मोदीनगर। राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी जमीन कब्ज़ा मुक्त कराई जमीन। फ़ोटो राजस्व विभाग
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के ईसापुर में राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी जमीन पर चल रहा शराब का ठेका रविवार को क्रेन की मदद से हटा दिया। उपजिलाधिकारी ने दो दिन पहले ठेका संचालक को सरकारी जमीन से ठेका हटाने का नोटिस जारी किया था। मगर संचालक ने ठेका नहीं हटाया। इसलिए टीम ने क्रेन की मदद से ठेका हटवा दिया।
विज्ञापन

गांव ईसापुर निवासी देवेंद्र ने उपजिलाधिकारी मोदीनगर को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव में नाले के पास संचालित देशी शराब का ठेका सरकारी भूमि पर रखा है। उपजिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जमीन की पैमाइश कराई तो ठेका सरकारी जमीन पर संचालित मिला। शिकायत सही मिलने पर उपजिलाधिकारी ने अनुज्ञापि अजय पाल सिंघल को सरकारी जमीन खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया लेकिन संचालक ने सरकारी जमीन को खाली नहीं किया। राजस्व विभाग की टीम रविवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ठेका हटा दिया। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर सरकारी संपत्ति पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें