फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नंबरों की नीलामी के नतीजे रविवार को जारी होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। शहर में हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफसी के नंबरों की नीलामी के नतीजे रविवार शाम छह बजे घोषित होंगे। पंजीकरण सोमवार से शुरू होगा और चार दिन बाद नीलामी होगी।
विज्ञापन


हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी 16 एफसी के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे रविवार शाम छह बजे जारी होंगे। लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे देख सकेंगे। बचे नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए सोमवार से पंजीकरण शुरू होंगे। चार दिन पंजीकरण के बाद अगले तीन दिन तक नंबरों की नीलामी होगी। इसके बाद नतीजे जारी होंगे। वहीं, जितने नंबर बचेंगे उन्हें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। दूसरी तरफ सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें