ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा एक में सीवर ओवर फ्लो होने के कारण निवासी परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि ग्रेनो प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। सेक्टर गामा एक के बी, सी, डी, ई और एफ ब्लाक में करीब छह हजार की आबादी निवासी कर रही है। इन ब्लॉकोंं में रोजाना जगह-जगह पिछले पांच महीने से सीवर ओवर फ्लो होने की समस्या बनी रहती है। घरों के बाहर तक कई बार सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। सीवर के गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। ब्यूरो