फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय में तैनात युवती से डीएम चौराहे पर पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय में तैनात एक युवती से बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-27 स्थित डीएम चौराहे के पास पर्स लूट लिया। बदमाशों के धक्के से युवती ई-रिक्शा से नीचे गिरकर घायल भी हो गई। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15 निवासी खुशबू मंगलवार शाम को बहन नेहा के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर सेक्टर-27 के पास से गुजर रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा डीएम चौराहे पर पहुंचा बाइक सवार दो बदमाशों ने खुशबू से पर्स लूट लिया। इस दौरान बदमाशों के झटके से वह ई-रिक्शा से नीचे गिर गई। खुशबू को कई जगह चोट लगी और दो दांत भी टूट गए। बहन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खुशबू के पर्स में 6 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान रखा हुआ था। हाल ही के दिनों में शहर में स्ट्रीट क्राइम की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले भी डीएम चौराहे पर कई लूट व स्नेचिंग की घटनाएं हुई है, लेकिन इनका खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें