फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले की परियोजनाओं ने जमाई धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) में गौतमबुद्ध नगर धाक जमाने में कामयाब रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा निवेश जिले में हो रहा है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पूरे उत्तर प्रदेश से कुल लगभग 80000 करोड़ का निवेश करने वाली कंपनियों ने शिरकत की। इनमें 45529 करोड़ रुपये का निवेश गौतमबुद्ध नगर में किया जा रहा है। जिले में निवेश करने वाली 238 कंपनियां लखनऊ में आयोजित समारोह में शामिल हुईं। इससे क्षेत्र में करीब सवाल लाख युवाओं को प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। मौके पर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के मेडिकल डिवाइस पार्क का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के साथ ही ग्रेनो प्राधिकरण ने फूड प्रोसेसिंग, रोबोटिक्स, हेत्थकेयर व इलेक्ट्रॉनिक्स की तरफ भी कदम बढ़ा दिया है। वहीं, यमुना प्राधिकरण की आठ बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। कंपनियां इन परियोजनाओं में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं।
लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) का सीधा प्रसारण सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र परिसर में हुआ। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में तीनों प्राधिकरण क्षेत्र में तीन करोड़ से ज्यादा निवेश करने वाले 66 निवेशकों को बुलाया गया था। मौके पर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा और जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने उद्यमियों को सम्मानित किया। मौके पर उद्यमियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से वह सीधे अधिकारियों तक अपनी बात आसानी से पहुंचा सकेंगे। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार में जिले में निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, जिससे लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के मौके मिले। उन्होंने बताया कि जिले में 26468 करोड़ रुपये के निवेश से करीब सवा लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर में निवेश
एनआईटीपी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड -9100 करोड़
मेडिकल डिवाइस पार्क - 3800 करोड़
नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर - 3500
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड -2706
एसआईएफवाई टेक्नोलॉजी लिमिटेड- 2692
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया- 2186
एनटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर एंड क्लाउड इंफ्रा इंडिया लिमिटेड -1687
फायरफॉक्स आईटी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड - 1200
एसटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर्स इंडिया प्रा.लि. -1130
जनप्रतिनिधियों ने बेहतर माहौल देने का जताया भरोसा
इंदिरा गांधी कला केंद्र में उद्यमियों को संबोधन में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों को बेहतर निवेश का माहौल तैयार कर दिया जा रहा है। वहीं दादरी विधायक तेजपाल नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में तेजी से औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि हमें हमेशा रिस्क एंड गेन पर काम करना चाहिए। वहीं जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सभी जनप्रतिनिधियों व निवेशकों का उत्साह बढ़ाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया व आभार जताया।
जिले के निवासियों के लिए खुशी का दिन हैं। प्रदेश में चल रहे इंवेस्टर समिट में आज जिले को करीब 32 प्रतिशत से अधिक निवेशक मिले हैं। इससे जिला तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ेगा। - सुशील कुमार जैन ,अध्यक्ष, सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन नोएडा एवं संयोजक कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स
----
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रयास से करीब 80000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला लखनऊ में रखी गई। जिससे आगामी दिनों में रोजगार के साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।- वीके सेठ, महासचिव एनईए।
मुझे यूपीसीडा के साइट-पांच में भूखंड आवंटित हुआ। जहां वाटर एंड वेस्ट प्लांट के लिए उपकरण बनाने का काम शुरू किया है। सरकार ने उद्योग स्थापित करने में काफी मदद की है। - हितेश मित्तल, यूपीसीडा साइट-पांच गौतमबुद्धनगर
-
मैंने यूपीसीडा के साइट पांच क्षेत्र में प्रिंटिंग की इकाई स्थापित की है। ब्रेकिंग सेरेमनी में मुझे उद्योग लगाने व रोजगार मुहैया कराने के लिए सम्मानित किया गया है। यह अच्छी पहल हैं। - विशाल पसरीचा, उद्यमी यूपीसीडा साइट-पांच गौतमबुद्धनगर
-
मैंने इसी साल स्कीन एंड केयर नाम से इकाई सेक्टर-66 में स्थापित की है। इसमें 25 लोगों को रोजगार दे रही हूं। मुझे इकाई स्थापित करने में काफी सहयोग मिला, इसके बाद आज सेरेमनी में सम्मान भी मिला है। -नंदिनी, निवेशक स्कीन एंड केयर कंपनी गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें