कानपुर। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए ऑनलाइन तरीके से केंद्र निर्धारण प्रक्रिया 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसके लिए विद्यालयों को अपनी सुविधाओं और जरूरी जानकारी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 17 नवंबर तक तहसील स्तरीय समिति स्कूलों की जानकारी का सत्यापन करेगी। इसके बाद 24 नवंबर तक रिपोर्ट अपलोड की जाएगी, 27 नवंबर को केंद्रों की सूची जारी होगी और 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
30 दिसंबर तक केंद्रों की अंतिम सूची वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचिव ने सभी कार्य समय पर पूरे कराने के निर्देश दिए हैं।