फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवन एक्स के सेक्टरों में दूर होगी ओवरलोड की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नही है
विज्ञापन



- पांच उपकेंद्र बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की

- भीषण गर्मी और अधिक खपत से होती है कटौती और ट्रिपिंग की समस्या

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ओवरलोड और ट्रिपिंग की समस्या सेवन-एक्स के सेक्टरों में जल्द दूर होगी। क्षेत्र में पांच नए विद्युत उपकेंद्र बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां पर उपकेंद्र बनाने के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां पर बीते पांच वर्ष से विद्युत उपकेंद्र बनाने का कार्य अटका था। स्थानीय निवासियों ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीएनएल) के अधिकारियों के साथ प्रबंध निदेशक के समक्ष भी समस्या को कई बार रखा। इससे निपटने के लिए नोएडा जोन में कुल 12 नए विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन




बता दें, भीषण गर्मी में ट्रिपिंग और कटौती की समस्या इस बार भी खूब हुई। सेवन-एक्स के अंतर्गत सेक्टर 75, 76,77, 78, 79 आते हैं। यहां पर दर्जनों सोसायटियां और हजारों परिवार रहते हैं। भीषण कटौती के चलते लोगों को इस वर्ष भी विद्युत संकट झेलना पड़ा था। उपकेंद्र बनाने का कार्य यहां पर वर्षाें से अटका हुआ था। जल्द ही अब यहां उपकेंद्र बनेंगे। इससे आवासीय सेक्टरों की विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। अन्य सात उपकेंद्रों से आवासीय क्षेत्र समेत औद्योगिक इकाइयों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की तैयारी है। बिजली आपूर्ति सुचारु होगी और औद्योगिक इकाइयों को भी निर्बाध बिजली मिल सकेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्राधिकरण इन विद्युत उपकेंद्र का निर्माण करा रहा है। हाल की जानकारी के अनुसार टेंडरिंग प्रक्रिया भी शुरू की गई है। उम्मीद है जल्द ही यहां काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें