फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण पर शहरवासियों का दबाव बढ़ा, जल्द खुलेगा भंगेल एलिवेटेड रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने से तैयार है 4.5 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड, निवासी कर रहे खोले जाने की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अगाहपुर से एनएसईजेड सेक्टर-82 तक बनकर तैयार 4.5 किलोमीटर का भंगेल एलिवेटेड रोड वाहनों के आवागमन के लिए जल्द खुलेगा। इसे बने हुए करीब दो महीने हो चुके हैं। अब शहर के निवासी नोएडा प्राधिकरण से इस एलिवेटेड को खोलने की मांग कर रहे हैं। यह मांग सोशल मीडिया पर भी उठाई जा रही है। नोएडा प्राधिकरण परियोजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी में है। अब प्राधिकरण इसे बतौर वाहनों के गुजारने के लिए परीक्षण के तौर पर जल्द खोलेगा।
एलिवेटेड रोड का निर्माण जून-2020 में शुरू हुआ था। निर्माण लागत 608 करोड़ 61 लाख रुपये है। काम पूरा होने की पहली तारीख दिसंबर-2022 प्रस्तावित थी। लेकिन अब जाकर परियोजना पूरी हो पाई है। एलिवेटेड रोड खोले जाने से सेक्टर-49, 48, अगाहपुर, बरौला, भंगेल, में लगने वाला जाम दूर होगा। इसके साथ ही सेक्टर-82 व फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोंडली नाले पर बना पुल भी चौड़ा किया जाएगा
सेक्टर-82 और एनएसईजेड के बीच कोंडली नाले पर बने पुल को चौड़ा करने का निर्णय भी प्राधिकरण ने लिया है। यह पुल अभी एक लेन का है। एलिवेटेड रोड चालू होने से यहां पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इसलिए एक लेन और मौजूदा पुल के साथ बनाने की तैयारी है। यह नाला सिंचाई विभाग का है। इसके लिए प्राधिकरण ने सिंचाई विभाग से वार्ता शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें