फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूसरे दिन भी यूजी कोर्सों में दाखिलों की रफ्तार रही धीमी

विज्ञापन
शामली आर के डिग्री कॉलेज में दा​खिले के लिए जानकारी लेते छात्र । संवाद - फोटो : समधन की गलियों में बह रहा बारिश का पानी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से जुड़े डिग्री कॉलेजों में स्नातक के परंपरागत कोर्सों में पंजीकरण के बाद पहली सूची जारी करते हुए दाखिला प्रक्रिया का दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन भी बारिश के चलते दाखिला प्रक्रिया धीमी रही। कुछ छात्र-छात्रा जानकारी जुटाने में व्यस्त दिखे तो कुछ ने दाखिला प्रक्रिया पूरी कराई। पहली सूची से बृहस्पतिवार तक दाखिले होंगे।
मंगलवार को जनपद के डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की दाखिले के लिए चहल-पहल रही। कॉलेजों में पहुंचे सभी छात्र-छात्राओं ने बीए, बीकॉम, बीएससी पीसीएम, बीएससी एग्रीकल्चर में लगभग 2200 सीटों के सापेक्ष दाखिला प्रक्रिया जारी रखी। शहर के वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सुधीर कुमार ने बताया कि पहली मेरिट से दाखिला प्रक्रिया 28 से लेकर 31 जुलाई तक होंगे। कॉलेज में मंगलवार तक बीए में कुल 69 दाखिले हुए, जबकि बीकॉम में 160 सीटों के सापेक्ष केवल 12 ही दाखिले हो पाए।
विज्ञापन

बुधवार को संख्या बढ़ने की उम्मीद है। आरके पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य लोकेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर में अभी तक 160 सीटों के सापेक्ष 28 दाखिले हुए हैं। जबकि बीएससी पीसीएम में कुल 90 दाखिले हुए हैं। कैराना स्थित राजकीय विजय सिंह पथिक कॉलेज में बीए में 390 में से 40, बीएससी बायो में 80 में से 12 व गणित में 80 में से 10 दाखिले हुए। वहीं बीकॉम में 80 में केवल 12 दाखिले हो पाए।
कांधला के राजकीय पीजी कॉलेज में ब्रजेश राठी ने बताया कि बीए में 400 सीटों के सापेक्ष 90 दाखिले, बीकॉम में 60 सीटों के सापेक्ष 10 दाखिले हुए। जबकि बीएससी गणित में 80 में से कोई दाखिला नहीं हुआ और बायो में 80 में से 25 दाखिले हुए हैं। 31 जुलाई की शाम पांच बजे तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। शाम तक कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय पोर्टल और समर्थ पोर्टल पर प्रवेश अपडेट करने होंगे।
पहली प्रतीक्षा सूची एक अगस्त को जारी होगी। शाम पांच बजे तक ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे। पहली प्रतीक्षा सूची के प्रवेश दो से पांच अगस्त तक होंगे। पांच की शाम को ही कॉलेज द्वारा उन्हें विश्वविद्यालय और समर्थ पोर्टल पर चढ़ाना होगा। दूसरी प्रतीक्षा सूची छह अगस्त को जारी होगी। प्रवेश आठ तक चलेंगे। पहली ओपन सूची 11 अगस्त की शाम पांच बजे तक जारी होगी। 12 और 13 अगस्त को दाखिले होंगे।
उसके बाद दूसरी ओपन मेरिट 18 अगस्त और प्रवेश 20 तक होंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी मेरिट लिस्ट की समय सीमा समाप्त होने पर किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए सभी समय पर पहुंचकर अपना प्रवेश करा ले।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलेजों में चहल-पहल तो पूरी रही, लेकिन छात्र-छात्रा ऑफर लेटर निकलवाने, कॉलेजों से प्रवेश फार्म लेने के साथ ही प्रवेश के लिए जरूरी प्रमाणपत्रों और आवेदन फॉर्म को भरने में ही व्यस्त रहे। पहले दिन किसी भी कॉलेज में कोई प्रवेश फॉर्म जमा नहीं हुआ।

- दाखिले के लिए यह कागजात जरूरी
- विश्वविद्यालय रजिस्ट्रेशन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन फीस रसीद।

- ऑफर लेटर
- 10वीं की अंकतालिका



- 12वीं की अंकतालिका

- जाति प्रमाणपत्र



- निवास प्रमाणपत्र

- ट्रांसफर सर्टिफिकेट और चरित्र प्रमाणपत्र



- बीच में गैप रहा तो उसका एफिडेविट

- दो फोटो



- आधारकार्ड

-सभी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित छाया प्रति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें