फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू सीएचसी के ओपीडी चिकित्सक ड्यूटी की प्रति लापरवाह।मंगलवार को दोपहर तक मरीज करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। जिले में मौसमी बुखार के अलावा कई प्रकार की बीमारियों का प्रकोप चरम पर है। ऐसे में अस्पतालों से चिकित्सक गायब रहने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां ओपीडी में महिला चिकित्सक आए दिन ड्यूटी से नदारद रहती है तो अन्य चिकित्सक भी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब सीएचसी ओपीडी में मरीज पहुंचे तो कोई भी चिकित्सक अपने कक्ष में मौजूद नहीं था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे मरीज हामिद ज्योति, साबरा और विजय कुमार ने बताया कि 12:00 बजे तक ओपीडी परिसर में किसी भी कक्ष में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। वह लगभग दो घंटे तक चिकित्सकों का इंतजार करते रहे सभी चिकित्सक अपनी कुर्सियों से नदारद रहे। मरीजों ने बताया कि उन्हें व उनके बच्चों को कई दिनों से बुखार की शिकायत है। वह निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए सक्षम नहीं है। चिकित्सक नहीं होने की सूचना प्रवर चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) को दी गई तो उन्होंने दूसरे चिकित्सक को मरीजों की जांच के लिए भेजा।
जिन चिकित्सकों की ड्यूटी ओपीडी में लगाई गई है। उनमें से एक कोविड पॉजिटिव होने के कारण से एक तो छुट्टी पर है। एक अन्य चिकित्सक विशेष ड्यूटी पर गई थी। ओपीडी में समय पर नहीं पहुंचने वाले चिकित्सकों के बारे में संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. जगविंदर जाखड़, प्रवर चिकित्सा अधिकारी
पहले भी गायब रहती थीं चिकित्सक
तावडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओपीडी कक्ष से चिकित्सकों का नदारद रहने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई महिला चिकित्सक प्रवर चिकित्सा अधिकारी को बगैर सूचित किए गैर हाजिर होती रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी का समय प्रात: 9 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक है। उसके बाद आधा घंटा के लंच के बाद 2:00 से 4:00 तक मरीज देखने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें