फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जो देगा उद्योग, सड़क और शिक्षा, उसको मिलेगा मत

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले बिहार के निवासियों ने स्थानीय चुनावी मुद्दों पर की बात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में बड़ी संख्या में बिहार के निवासी रहते है। इस समय उनका सबका ध्यान बिहार चुनाव पर हैं। उनका कहना है कि लालू प्रसाद यादव के शासन काल को 20 साल बीत चुके है, लेकिन फिर भी लोग उस कालखंड को नहीं भूल पा रहे है। नीतिश सरकार के शासन काल में कुछ चीजें बदली है, लेकिन अभी भी काफी बदलाव की जरुरत है। नए उद्योग लगाने से लेकर शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम होने की जरुरत है। इस चुनाव में जनता इन मुद्दों पर ही मतदान करेगी।
-

मेरा जिला और विधानसभा बेगूसराय हैं। जो बिहार का इकलौता औद्योगिक शहर है, लेकिन पिछले लंबे समय से वहां पर नए उद्योग नहीं लगे है। लोग नए उद्योग लगने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि उनको रोजगार मिल सके। साथ ही विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मतदातन किया जाएगा।
विज्ञापन

दीपांकर कुमार, पंचशील ग्रीन-2 ग्रेनो वेस्ट


मैं बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला हैं। उसका विधानसभा क्षेत्र वारिश नगर है। वहां सड़कों की हालत बेहद खराब है। स्ट्रीट लाइटें भी नहीं है। सरकारी स्कूलों की संख्या भी काफी कम है। इन सभी मुद्दों पर स्थानीय निवासी चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

श्याम, एटीएस रैप्सडी सोसाइटी ग्रेनो वेस्ट
-
नालंदा जिले की विधानसभा बिहार शरीफ में मेरा गांव मुस्तफापुर आता है। वहां गांवों की सड़कों पर काम हुआ है, लेकिन विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या काफी है। हर साल बाढ़ आती है या फिर बाद में सूखा रहता है। तालाब का सौंदर्यीकरण होना चाहिए। सरकारी स्कूलों की हालात काफी खराब है। वो ठीक होने चाहिए। यहीं चुनाव के मुख्य मुद्दे होंगे।
शशि भूषण कुमार, निवासी इको विलेज-2 ग्रेनो वेस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें