फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-साइकिल मामला: अधिकारियों ने अब तक नहीं दिया जवाब, जांच धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन दिन के बजाय दो सप्ताह का समय निकला, प्राधिकरण की समिति कर रही जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ई-साइकिल स्टैंड के मामले में अब तक अधिकारियों ने समिति को जवाब नहीं दिया है जबकि यह जवाब तीन दिन के भीतर देना था। लेकिन दो सप्ताह से ज्यादा का समय निकल गया है। प्राधिकरण की गठित समिति इसकी जांच कर रही है।
दरअसल, इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इसमें एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी महेंद्र प्रसाद व महाप्रबंधक आरपी सिंह को रखा गया है। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर चयनित एजेंसी को दोगुने स्पेस में विज्ञापन की मंजूरी दे दी। जबकि साइकिल आदि नहीं चल रहे थे। ऐसे में विज्ञापन से भी जो भी कमाई आती रही। उसमें गड़बड़झाला होता रहा। इसमें ट्रैफिक सेल ने दूसरा अनुबंध भी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के तहत एक स्टैंड पर 50 वर्ग फिट में विज्ञापन लगाने की अनुमति दी जा सकती है जबकि ट्रैफिक सेल के अधिकारियों ने 100 वर्ग फिट में विज्ञापन का जिम्मा दे दिया। इस मामले में प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल का कहना है कि ट्रैफिक सेल के अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। अभी तक जवाब नहीं मिला है। अब प्राधिकरण के अधिकारी दोबारा जवाब मांगने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें