फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-79 में हो रहे निर्माण को नोएडा प्राधिकरण ने ध्वस्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-79 में हो रहे निर्माण को नोएडा प्राधिकरण ने ध्वस्त कराया
विज्ञापन

बगैर नक्शा पास करवाए किया जा रहा था निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-79 में हो रहे निर्माण को नोएडा प्राधिकरण ने ध्वस्त करवाया है। यहां पर तोड़फोड़ का बड़ा अभियान वर्क सर्कल-6 की तरफ से शुक्रवार को चलाया गया। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक बगैर नक्शा पास करवाए निर्माण करवाया जा रहा था।
विज्ञापन

जमीन का अधिग्रहण अभी प्राधिकरण की तरफ से नहीं किया गया है लेकिन अधिसूचित क्षेत्र में शामिल है और स्पोर्ट्स सिटी के प्लाॅट में चिन्हित है। मौके पर बहुमंजिला इमारत बनाए जाने की तैयारी थी। प्राधिकरण ने कई जेसीबी की मदद से यहां पर पिलर और बुनियाद खड़ी करने के लिए लगाई गई स्टील भी तोड़ दी। मौके पर वर्क सर्कल-6 के प्रभारी सत्येंद्र गिरी व उनकी टीम मौजूद रही। प्राधिकरण की तरफ से की गई कार्रवाई से यहां पर अफरातफरी मच गई। विरोध के लिए कुछ लोग भी पहुंचे लेकिन पुलिसबल होने की वजह से कोई असर नहीं हुआ। प्राधिकरण की तरफ से इस कार्रवाई की सूचना आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद सूचना जारी की जाएगी। करीब 9000 वर्ग मीटर जमीन खाली करवाई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें