फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर में नई सीरीज यूपी16 एफएच का अब तक 6699 रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीएच सीरीज के भी 5,722 नंबर जारी, सेक्टर-33 क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी किए ताजा आंकड़े
विज्ञापन


फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा।
गौतमबुद्धनगर में वाहन रजिस्ट्रेशन की रफ्तार नवंबर में और तेज हो गई है। सेक्टर-32 स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से मिली जानकारी के अनुसार, इसी महीने शुरू हुई नई नंबर सीरीज यूपी 16 एफएच में अब तक 6699 रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अनुमान है कि यह सीरीज जल्द ही 10 हजार नंबर के आंकड़े को छू लेगी। आरटीओ के डेटा के अनुसार, नवंबर में सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन दोपहिया वाहनों के रहे। शहर में 125 सीसी से 160 सीसी सेगमेंट की बाइकों की विशेष मांग है। इसके बाद कारों में मिड-सेगमेंट मॉडल और कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री अधिक रही। इसी के साथ बीएच (भारत सीरीज) रजिस्ट्रेशन भी लोकप्रिय हो रहा। जिले में अब तक 5,722 बीएच सीरीज नंबर जारी किए जा चुके हैं। यह सीरीज खासकर कॉर्पोरेट सेक्टर और ट्रांसफरेबल जॉब वाले लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) नंद कुमार ने बताया कि बढ़ते रजिस्ट्रेशन के बीच वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सड़कों और बढ़ते यातायात को देखते हुए नियमों का पालन अनिवार्य है। हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग, ओवर स्पीडिंग से बचना और दस्तावेज साथ रखना सभी के लिए जरूरी है। नोएडा में हर महीने वाहन रजिस्ट्रेशन का ग्राफ बढ़ रहा है, और विशेषज्ञ मानते हैं कि त्योहारों एवं सर्दियों के मौसम में यह रुझान और तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें