नोएडा (संवाद)। सेक्टर-123 स्थित एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड पर चल रहे स्व. जगत सिंह भाटी प्रमुख मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए।
पहले मुकाबले में कुलीपुरा और सादुल्लापुर आमने-सामने थे, जहां सादुल्लापुर की बेहतरीन गेंदबाजी और फील्डिंग ने टीम को जीत दिलाई। दूसरे मैच में सुनपुरा ने अपने बल्लेबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत रौजा को मात देते हुए आसानी से जीत दर्ज की।
दिन का तीसरा और सबसे रोमांचक मुकाबला डाढ़ा गांव और कुलेसरा के बीच हुआ। मैच आखिरी ओवर तक तनावपूर्ण रहा, लेकिन डाढ़ा के शानदार ऑलराउंड खेल ने टीम को जीत दिला दी।
इस टूर्नामेंट का आयोजन समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी द्वारा अपने दादा स्व. जगत सिंह भाटी प्रमुख की स्मृति में किया जा रहा है।