फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को ससुराल लेने गए युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र के गांव डूडौली बढ़ा से अपनी पत्नी को ससुराल लेने गए युवक की संदिग्ध हालात में ससुराल पक्ष द्वारा युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पत्नी सहित ससुराल के सात नामजद लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिछौर थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि बढ़ा गांव निवासी अब्बास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे मुस्तकीम की शादी चार साल पहले नाजरा निवासी गांव बिक्टी के साथ हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद से ही मुस्तकीम की अपनी पत्नी व ससुराल के अन्य लोगों के साथ अनबन चल रही थी। इसी बीच ससुराल के लोगों ने 31 जनवरी को मुस्तकीम को अपने पास बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी पत्नी को लेने के लिए बिक्टी गांव चला गया था। पीड़ित ने बताया कि उनकी गैरहाजिरी में 3 जनवरी की शाम को मुस्तकीम की पत्नी नाजरा, इरफान, हिफजुल, सौरब गाड़ी में मुस्तकीम के मृत शरीर को घर लेकर आएं। जहां उन्होंने मृतक के चाचा को बताया कि मुस्तकीम की मौत दौरा आने के कारण हुई है। पीड़ित का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने मुस्तकीम के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई।
गर्दन पर चोट के निशान
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता अब्बास की शिकायत पर मृतक की पत्नी नाजरा, ससुर सहाबुदीन, सास तौफा, हिफजुल, इरफान, शोराब, ताहिरा सहित सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में मृतक की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। मुकदमा दर्ज कर युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें