फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश लेकर आएगा सितंबर का महीना, येलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में नया लो-प्रेशर क्षेत्र बनने से बारिश के आसार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अगस्त के महीने में अलग-अलग दिनों में हुई बारिश ने पूरे शहर में जलभराव कर दिया, लोग परेशान हो गए, लेकिन बारिश अभी थमी नहीं है और सितंबर की शुरुआत भी बारिश से ही हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट है। ऐसे में तेज बारिश लोगों को परेशान कर सकती है। इसके साथ आज भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।


शुक्रवार को शहर में तेज बारिश हुई थई लेकिन शनिवार को सुबह से हुई तेज उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। ऐसे में गर्मी में बेहाल रहे। धूप की वजह से पसीने से लथपथ होना पड़ा। हालांकि बादलों की आवाजाही लगी रही लेकिन उमस की वजह से बादलों में भी राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन एक सितंबर यानी कल तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता लगातार बेहतर श्रेणी (ग्रीन जोन) में बनी हुई है। शनिवार को ग्रेटर नोेएडा का एक्यूआई 100 और नोएडा का एक्यूआई 54 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया सिस्टम बनने से बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पुराने लो-प्रेशर क्षेत्र का अवशेष अब मध्य प्रदेश के मध्य भाग पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। यह सिस्टम अगले 3-4 दिन तक इसी इलाके में घूमता रहेगा। इस बीच बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक और नया लो-प्रेशर क्षेत्र बनने जा रहा है इन दोनों सिस्टम की वजह से पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें