फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवा सप्ताह पखवाड़े की तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर/यमुना सिटी। भाजपा मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में बैठक की। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि और संचालन अमित नागर ने किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, जिला मंत्री अमित पंडित रहे। बैठक में सेवा सप्ताह पकवाड़ा की तैयारी के लिए चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि 17 सितंबर से सेवा सप्ताह पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं। यह पकवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस मौके पर ठाकुर राजवीर सिंह, हरिदत्त शर्मा, बृजपाल सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश प्रधान, हरपाल सिंह, विजयपाल प्रधान, नरेंद्र ठाकुर, तेजवीर प्रधान, सोनू वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं जेवर स्थित कैलाश सभागार में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि बूथ स्तर तक जाकर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, मंडल अध्यक्ष संजय रावत, मंडल महामंत्री रोहित ठाकुर, देवेंद्र भारद्वाज, चंद्रमणि भारद्वाज, मंजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें