फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हर मिनट में 100 मीटर लंबी सीट को लेमिनेशन कर काटेगी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हर मिनट में 100 मीटर लंबी सीट को लेमिनेशन कर काटेगी मशीन
विज्ञापन


- नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटोमेटिक लेमिनेशन एंड कटर मशीन को किया गया प्रदर्शित

आशीष चौरसिया

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शनिवार को शुरू होने वाले पांच दिवसीय प्रिंट पैक इंडिया प्रदर्शनी में ऑटोमेटिक लेमिनेशन एंड कटर मशीन को प्रदर्शित किया गया। मशीन एक मिनट में 100 मीटर की सीट को काटने, लेमिनेशन करने के साथ काटने का काम करती है। खास बात यह है कि इसमें दोनों ओर सीट पर लेमिनेशन हो सकता है। इस मशीन का प्रयोग भारत के अलावा दुबई और यूएसए के अलावा अन्य देशों में किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में आयोजित प्रिंटपैक इंडिया प्रदर्शनी में दया कंपनी का स्टॉल लगाए डायरेक्टर सोनल सेठ ने बताया कि ऑटोमेटिक लेमिनेशन एंड कटर मशीन का निर्माण नोएडा में ही किया जाता है। यहां से देश के विभिन्न स्थानों के अलावा विदेशों में सप्लाई किया जाता है। इस मशीन की खासियत है कि इसमें लगाए गए सिस्टम को एक बार कमांड देनी होती है कि किस साइज में सीट में लेमिनेशन करना और कटिंग करना है। उसके बाद यह प्रति मिनट में 100 मीटर की सीट को लेमिनेशन करके कटिंग कर बाहर निकाल देती है। अगर इस दौरान कोई भी सीट गलत कटिंग हो जाती है। तो मशीन के अंदर लगे सेंसर उसे स्कैन करके रिजेक्ट कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति घंटे लेमिनेशन मशीन निकालती है 1500 सीट


कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि इस मशीन के अलावा अन्य लेमिनेशन मशीन बनाई गईं हैं। जोकि पूरे देश के अलग-अलग करीब 40 से 50 स्थानों पर काम कर रहीं हैं। अभी हाल में अपडेट वर्जन लांच किया गया है। उसमें लेमिनेशन करते वक्त हमें सिर्फ सीट लगानी होती है। अगर उसमें किसी भी तरह का कूड़ा या गंदगी लगी होती है तो उसके अंदर लगाया गया रोलर अपने आप साफ कर देता है। यह मशीन प्रति घंटे में करीब 1500 सीट को लेमिनेशन करती है। इसके अलावा इसी मशीन का एक और अपडेट वर्जन आया है जिसमें दोनों तरफ थ्री फिल्म पर लेमिनेशन किया जा सकता है। यह भी प्रति घंटे में करीब 1500 सौ सीट पर लेमिनेशन कर सकती है। बस यह दोनों मशीनें हाथ से चलने वाली हैं। इनमें लेबर को एक-एक करके सीट लगानी पड़ती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें