फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लापरवाही की कीचड़ में खिल रहा बदहाली का कमल

विज्ञापन
दादरी के जीटी रोड से चंद कदम की दूरी पर राणा कॉलोनी , खाटू श्याम कॉलोनी , ओम कुंज कॉलोनी , घनश्
विज्ञापन
चार कॉलोनियों को जीटी रोड से जोड़ने वाला मार्ग में जलभराव से परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जीटी रोड से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित चार कॉलोनियों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क की जर्जर हालत के कारण करीब 10 हजार लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही की कीचड़ में बदहाली का कमल खिल रहा है।
ओम कुंज कॉलोनी, खाटू श्याम कॉलोनी, घनश्याम वाटिका और राणा नगर कॉलोनी को जोड़ने वाला करीब 500 मीटर लंबा मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि यह कहना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। यह मार्ग ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कई गांवों को जीटी रोड से भी जोड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों, समाधान दिवस, जिलाधिकारी और नगर पालिका परिषद से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात में जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना और वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद के चेयरमैन और विधायक से कई बार मांग की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। - ओमप्रकाश

महज 500 मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए कॉलोनीवासियों ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकाला गया। -राजकिशोर

चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। -आरिफ

खराब सड़क के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। बरसात में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। -अजय राघव

दादरी के जीटी रोड से चंद कदम की दूरी पर राणा कॉलोनी , खाटू श्याम कॉलोनी , ओम कुंज कॉलोनी , घनश्

दादरी के जीटी रोड से चंद कदम की दूरी पर राणा कॉलोनी , खाटू श्याम कॉलोनी , ओम कुंज कॉलोनी , घनश्

दादरी के जीटी रोड से चंद कदम की दूरी पर राणा कॉलोनी , खाटू श्याम कॉलोनी , ओम कुंज कॉलोनी , घनश्

दादरी के जीटी रोड से चंद कदम की दूरी पर राणा कॉलोनी , खाटू श्याम कॉलोनी , ओम कुंज कॉलोनी , घनश्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें