फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशा मुक्त युवा अभियान के तहत होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में 7 अगस्त को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वाद-विवाद एवं भाषण, स्लोगन लेखन, चित्रकला, विषय आधारित नृत्य, नुक्कड़ नाटक, मूक अभिनय, काव्य प्रस्तुति, संगीत एवं रैप, रील और लघु फिल्म प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राज्य स्तरीय मुकाबलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जबकि राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। माय भारत के डिप्टी डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उनकी रचनात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें