फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में लिफ्ट टूटकर गिरी, दरवाजे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-एओए अध्यक्ष बोले- मेंटेनेंस चल रहा उसी दौरान टूटे गेट का विडियो बनाया

- लोगों ने लिफ्ट रखरखाव में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
परी चौक स्थित एसडीएस एनआरआई सोसायटी के एफ ब्लाक में लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई। निवासियों ने बताया कि गिरते ही 18वें टॉप फ्लोर से गिरते ही लिफ्ट के दोनों गेट टूट गए। शुक्र है कि हादसे के समय कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। लिफ्ट गिरने की सूचना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से सोसाइटी के लोग नाराजगी जता रहे हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सोसाइटी में लिफ्ट टूटने पर महिला ने एक वीडियो बनाया है। जिसमें वह कह रही कि घरेलू सहायिका बाल-बाल बच गई। यदि वह उसमें चली जाती तो उसकी मौत भी हो सकती थी। सोसायटी के लोगों ने नाराजगी जताते हुए रखरखाव प्रबंधन व अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। आरोप है कि सोसायटी की लिफ्ट लंबे समय से खराब चल रही थी। नियमित जांच नहीं कराई जाती। कई बार निवासियों की ओर से मेंटेनेस कराने का मुद्दा भी उठाया, लेकिन किसी भी प्रकार की अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों ने बताया कि लिफ्ट एक्ट के अनुसार आटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस और सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया है। उसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाएं गए हैं। एओए अध्यक्ष अजय भान ने कहा कि कोई लिफ्ट नहीं गिरी है। मेंटेनेंस का कार्य कराया जा रहा है। विरोधी पक्ष बदनाम करने के लिए मामले को तूल दे रहा है। मरम्मत के दौरान लिफ्ट का दरवाजा हट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें