फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिला अस्पताल में शनिवार को कायाकल्प असेस्मेंट के लिए निरीक्षण करने आई टीम ने सीढ़ियों पर गंदगी देख नाराजगी जताई। टीम ने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी, आईसीयू समेत विभिन्न वॉर्डों का निरीक्षण किया। पांचवें और छठे तल पर एसी लगवाने को कहा। साथ ही अस्पताल में मिल्क बैंक बनवाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


टीम में डीसीक्यूए बागपत डॉ. चैतन्य देव जैन पहुंचे थे। इस दौरान ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुविधाओं, उपलब्ध संसाधनों की स्थिति परखी। टीम ने देखा की अस्पताल की सीढ़ियों पर पान के पीक के निशान बने हुए हैं। टीम ने अस्पताल प्रशासन को सीएसआर के माध्यम से एसी लगवाने की बात कही गई। इसके अलावा अस्पताल के स्टाफ के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड के साथ ही आई-कार्ड पहनने का निर्देश दिया गया।
टीम जल्दी ही नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एन्क्वास) के तहत अस्पताल का निरीक्षण करेगी। कायाकल्प में यदि अस्पताल पहले आता है तो 50 लाख, दूसरे स्थान आने पर 30 लाख और तृतीय स्थान पाने पर 10 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें