फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आठ नवंबर से शुरू होगा जुनेदपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- आठ टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को 21 हजार और उपविजेता को मिलेंगे 11 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र की ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के लिए तालडा स्थित ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड पर आठ नवंबर से जुनेदपुर प्रीमियर लीग दीपावली सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। आयोजन समिति की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
शुक्रवार को आयोजन समिति ने सभी टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में टूर्नामेंट की ट्रॉफी और टीमों की ड्रेस का अनावरण किया। इस दौरान समिति के सदस्य मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। आठ टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
तैयारियां अंतिम चरण में : आयोजन समिति ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा और प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। टूर्नामेंट से ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर केशराम नागर, संदीप नागर, शिव कुमार नागर, पवन सरपंच, सिद्दू नागर, मोहित कुमार, रितिक नागर, लविश, लक्की नागर और मोंटी नागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें