फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली पर 85 पटरी दुकानदारों को मिले प्लेटफॉर्म और 127 किसानों को भूखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 सेक्टरों में 769 वेंडिंग प्लेटफॉर्म तैयार, सिरसा और डाढ़ा के किसानों के लिए भूखंडों का ड्रॉ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। दिवाली पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पटरी दुकानदारों और किसानों को बड़ी सौगात दी है। प्राधिकरण ने जहां 85 पात्र पटरी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में प्लेटफॉर्म आवंटित किए, वहीं सिरसा और डाढ़ा गांव के 127 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया भी पूरी की। इससे एक ओर जरूरतमंद दुकानदारों को रोजगार के लिए व्यवस्थित जगह मिली वहीं दूसरी ओर लंबे समय से आबादी भूखंड का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली।

शुक्रवार को प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह और श्रीलक्ष्मी वीएस ने अलग-अलग वेंडिंग जोन में 85 पात्र पटरी दुकानदारों को आवंटन पत्र सौंपे। इनमें भूमिहीन किसानों के साथ पुराने पटरी दुकानदार भी शामिल हैं। पहले चरण में 12 सेक्टरों में कुल 769 वेंडिंग प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं। इनमें सेक्टर बीटा-1 व 2, सेक्टर-36, ओमीक्रॉन-1ए व 3, ज्यू-2 व 3, गामा-2, डेल्टा-1 व 3 तथा पाई-1 व 2 शामिल हैं। इन प्लेटफॉर्म पर शेड के साथ बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में सिरसा और डाढ़ा गांव के 127 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी की गई। शुक्रवार को 88 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ निकाला गया, जबकि 39 किसानों को सीधे आवंटन पत्र जारी किए गए। सिरसा गांव के कुल 120 भूखंडों में से 81 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ हुआ। इनका आकार 40 से 500 वर्गमीटर तक है। शेष 39 अलग-अलग आकार के भूखंडों के आवंटन पत्र जारी किए गए। वहीं, डाढ़ा गांव के सात समान आकार के भूखंडों का भी ड्रॉ निकाला गया। इन किसानों को जल्द आवंटन पत्र जारी करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी, ताकि लीज डीड की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि लंबे समय से आबादी भूखंड का इंतजार कर रहे दोनों गांवों के किसानों की आवंटन प्रक्रिया पूरी करा दी गई है। अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द भूखंड आवंटित किए जाएंगे। वहीं एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वेंडिंग जोन में प्लेटफॉर्म मिलने से पटरी दुकानदारों को परिवार के भरण-पोषण के लिए रोजगार का व्यवस्थित स्थान मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें