फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शव नहीं दे रहा था अस्पताल प्रशासन, विधायक ने फटकारकर दिलवाया

Fri, 28 Nov 2025 02:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
लखनऊ के अस्पताल में भर्ती बच्ची के साथ मुरारखेड़ा निवासी माता-पिता। फाइल फोटो
विज्ञापन
पलियाकलां। संपूर्णानगर क्षेत्र के मुरारखेड़ा काॅलोनी निवासी एक ग्रामीण की पुत्री की लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद रुपये जमा न करने पर अस्पताल प्रशासन, ग्रामीण की पुत्री का शव नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर विधायक रोमी साहनी ने फोन करके अस्पताल के मालिक को जमकर लताड़ लगाई। शव न देने पर एफआईआर की चेतावनी दी। इसके बाद ग्रामीण की पुत्री के शव को उसके सुपुर्द किया गया। इस प्रकरण में विधायक की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पलिया विधायक रोमी साहनी ने बताया कि मुरारखेड़ा निवासी छोटू की करीब 10 वर्षीय पुत्री मिट्ठू को बीमारी के चलते परिजनों ने लखनऊ के दुबग्गा मार्ग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। चार दिन से उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने छोटू से एक लाख रुपये मांगे और उसके बाद ही शव सुपुर्द करने के लिए कहा।
इसके बाद परेशान छोटू ने विधायक से फोन पर इसकी शिकायत की, जिस पर उन्होंने फोन करके अस्पताल मालिक से नाराजगी जाहिर करते हुए रुपये के लिए शव न देने पर खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें