फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी से बढ़ गई गर्मी

Mon, 13 Oct 2025 01:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बढ़ते तापमान ने एक बार फिर से लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है।
एक बार फिर से लोग पसीने से तरबतर दिखे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अभी एक डिग्री की बढ़ोतरी और देखने को मिल सकती है। इससे गर्मी पहले से ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन

पांच से आठ अक्तूबर तक जो बारिश हुई थी उससे मौसम में काफी परिवर्तन आ गया था। तापमान में कमी आने से ठंड महसूस होने लगी थी। खासकर रात के समय तो सोते समय लोगों ने हल्के कंबल लेने शुरू कर दिए थे। परंतु अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ गया है। तापमान में कभी गर्मी और कभी सर्दी का एहसास लोगों को बीमार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। इससे लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं।
हालात ऐसे हैं कि एक ही परिवार में कई-कई लोग बुखार, खांसी, जुकाम, गला दर्द व बदन दर्द से परेशान हैं। सरोजिनी कॉलोनी के अशोक, विकास कुमार का कहना है कि अक्तूबर का महीना आधा बीतने को है।
विज्ञापन

आमतौर पर इन दिनों हर साल सर्दी का आगमन हो जाता था। परंतु अभी तक सर्दी आसपास भी नहीं है। धूप तेज है और गर्मी की वजह से शरीर थोड़ी देर में ही पसीने से तरबतर हो जाता है। ऐसा पहली बार है कि अक्तूबर में इतनी गर्मी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें