सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में 17 अक्तूबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन विश्वास-जन विकास रैली को लेकर रविवार को भाजपा ने जिला कार्यालय में बैठक की। इस दौरान रैली की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, खान-पान और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।
बैठक में हरियाणा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और अर्चना गुप्ता रहे। उनके साथ मेयर राजीव जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, देवेंद्र कौशिक, पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर, सुमित्रा चौहान, माईराम कौशिक, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, नीरज कुमार, मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, महिला जिला अध्यक्ष मोनिका दहिया, अंजलि बजाज, उपाध्यक्ष सोनिया मोर, आरती शर्मा, किरण बाला मौजूद रहे।
रैली स्थल पर आने वाले लोगों का स्वागत बैंडबाजों, बीन की धुनों और लोक कलाकारों के गीतों से किया जाएगा।
राई विधायक कृष्णा गहलावत ने ली ग्रामीणों की बैठक
राई विधायक कृष्णा गहलावत ने हलके के लोगों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने की अपील की। रैली में न केवल राज्य की उपलब्धियों की झलक दिखाई जाएगी बल्कि भविष्य की योजनाओं की घोषणा होगी।
उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं को और अधिक सशक्त किया जा सकेगा। इस अवसर पर बहालगढ़ के सरपंच राजेश, मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजय, पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, अनिल आंतिल, मास्टर सत्यनारायण आंतिल, ब्राह्मणवास के सरपंच शिवम उपस्थित रहे।