फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दान करने वाला हाथ कभी खाली नहीं रहता : पवन कौशिक

Wed, 22 Oct 2025 12:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
21jjrp06- श्रद्धालुओं को संबो​धित करते पंडित पवन कौ​शिक। स्रोत-​मंदिर समिति - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि जी महाराज मंदिर के पंडित पवन कौशिक ने कहा कि दीपावली के दिन भगवान श्री राम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि समुद्र मंथन के समय चौदह रत्नों में से एक देवी लक्ष्मी प्रकट हुई। उसी दिन को लक्ष्मी जी का प्रकाट्य दिवस माना जाता है।
विज्ञापन

जिन परिवारों में दान सेवा और परोपकार की भावना होती है, मां लक्ष्मी की वहां विशेष कृपा रहती है। दान करने वाला हाथ कभी खाली नहीं रहता। दीपावली के पावन पर्व पर मंदिर बाबा कांशीगिरि में गणेश-लक्ष्मी की स्तुति कर सर्व मंगल की कामना की। मंदिर समिति के प्रधान नरेंद्र मदान ने कहा कि त्योहार हमें हमारी परंपराओं से जोड़ते है। त्योहार वही जो हर इंसान के जीवन में खुशियां और मिठास भर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें