फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नहाय-खाय से आज शुरू होगा छठ महापर्व, ठेकुआ-कसार से सजेगी प्रसाद की थाली

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा दो में छठ पूजा के लिए ठेकुआ बनाती महिला। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पूजा-पाठ के साथ पारंपरिक प्रसाद का भी विशेष महत्व है। ठेकुआ, कसार और रसियाव जैसे पकवान छठ की प्रसाद की थाली का खास हिस्सा होते हैं। इनके साथ केला, नारियल, गन्ना, सिंघाड़ा और मौसमी फल सूर्य देव को अर्पित किए जाएंगे। घरों में महिलाएं पारंपरिक विधि से प्रसाद तैयार करेंगी। इसकी विधि पीढ़ियों से परिवारों में चली आ रही है।
विज्ञापन

छठ पूजा में ठेकुआ गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बनाया जाता है। कसार चावल के आटे और गुड़ से तैयार किया जाता है, जबकि रसियाव गुड़ और चावल से बनने वाला पारंपरिक पकवान है। खरना के दिन गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाया जाता है। पूजा के दौरान केला, नारियल, गन्ना और मौसमी फल भी अर्पित किए जाते हैं। सेक्टर बीटा-2 निवासी किरण ने बताया कि ठेकुआ, कसार और रसियाव बनाने की विधि उनके परिवार में पीढ़ियों से चली आ रही है। रसोईघर को स्वच्छ कर महाप्रसाद तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें