फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बॉक्सरों को राष्ट्रीय पदक मिलने के साथ ही संवरेगा भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सब जूनियर बालक व बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियां तेज
विज्ञापन




राष्ट्रीय व प्रदेश के बॉक्सिंग फेडरेशन के अधिकारियों ने किया निरीक्षण



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। 19 मार्च से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली सब जूनियर बालक व बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय और यूपी बॉक्सिंग फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इंडोर स्टेडियम और अधिकारियों के रुकने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों में से 112 विजेताओं को पदक मिलेंगे। पदक के साथ ही इन खिलाड़ियों का भविष्य संवर जाएगा।



शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद में चल रहे शिविर में उत्तर प्रदेश के 56 खिलाड़ी चयन के लिए पसीना बहा रहे हैं। इनमें दो बालिका व एक बालक गौतमबुद्ध नगर का है। 28 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इनमें 14 बालिका और 14 बालक होंगे। देश के सभी राज्य के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। 18 मार्च को खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंच जाएंगे। 19 मार्च से सुबह छह से आठ बजे तक खिलाड़ियों के वजन करने के बाद उन्हें अलग-अलग वर्ग में बांटा जाएगा। तीन घंटे के विश्राम के बाद सुबह 11 बजे से लेकर शाम सात बजे तक मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों के अलावा अधिकारी भी यहां पहुंचेंगे। सभी के रुकने का प्रबंध किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बड़ी एलईडी, मॉनिटर आदि आवश्यक सामान जुटाने की भी तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता के बजट जुटाने के लिए स्पॉन्सर की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजेंद्र सिंह और स्वीटी बोरा पहुंचेंगी



राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर बिजेंद्र सिंह और स्वीटी बोरा को फेडरेशन के अधिकारियों ने निमंत्रण दिया है। दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम में पहुंचेंगे। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम में दो रिंग पर बॉक्सर पंच का दम दिखाएंगे। एक रिंग पर बालिका और दूसरी पर बालक बॉक्सरों के मुकाबले होंगे। निरीक्षण के दौरान कर्नल अरुण मलिक, सुएल परवेज, प्रमोद कुमार, एसके छेत्री, धीरज कुमारी, प्रमोद कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें