फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंगा, यमुना और सरस्वती घाट पर बिखरेगी गुलाब की खुशबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट में तीन विशाल घाटों पर मनेगा छठ महोत्सव, भजन और भोजपुरी लोकगीतों की गूंज सुनाई देगी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छठ महापर्व की छटा बिखरने लगी है। कहीं तीन विशाल घाटों पर श्रद्धालु सूर्य उपासना करेंगे तो कहीं भजन और भोजपुरी लोकगीतों की गूंज सुनाई देगी। घाटों की सजावट से लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों तक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नेफोवा फाउंडेशन की ओर से एक मूर्ति चौक के पास 13 से 16 नवंबर तक भव्य छठ महोत्सव आयोजित होगा। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती नाम से तीन विशाल घाट बनाए जा रहे हैं। तीनों घाटों के पानी में गंगाजल मिलाया जाएगा। आयोजन स्थल को सुगंधित बनाने के लिए इत्र नगरी कन्नौज से विशेष रूप से गुलाब जल मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन

महोत्सव में 14 नवंबर को शाम सात बजे से भव्य भजन क्लबिंग कार्यक्रम होगा। इसमें आधुनिक संगीत और पारंपरिक भजनों का संगम देखने को मिलेगा। आयोजन में करीब 15 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
वहीं, गौड़ सिटी के झील व्यू पार्क में इस बार 11वीं छठ पूजा आयोजित की जाएगी। यहां घाट की अंतिम साफ-सफाई का काम जारी है। इसके बाद झील में ताजा पानी भरकर उसे गंगाजल से शुद्ध किया जाएगा। गौड़ सिटी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने बताया कि आयोजन में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। 15 नवंबर की शाम भोजपुरी लोकगीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कुलेसरा में पूर्वांचल छठ पूजा सेवा समिति और दादरी में भगवान विश्वकर्मा एवं छठ पूजा समिति की ओर से भी छठ महापर्व मनाया जाएगा। वहीं, सेक्टर ईटा-1 में पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 130 मीटर लंबा छठ घाट बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें