फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मांगे पूरी करने के लिए प्रशासन को दिया सप्ताह का समय

विज्ञापन
पल्ला में महापंचायत में मौजूद किसान महिलाएं। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) परियोजना से प्रभावित किसानों ने रविवार को पल्ला गांव में धरना स्थल पर महापंचायत की। इसमें आसपास के गांवों समेत 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। किसानों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है। अगर मांग पूरी नहीं की गई तो फिर तख्ती के साथ मुख्य मार्गों पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि दोनों परियोजनाओं से प्रभावित किसान पल्ला गांव में धरना दे रहे हैं। किसान नए भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ देने, 20 प्रतिशत भूखंड, युवाओं को रोजगार व पुनर्वास समेत अन्य मांग कर रहे हैं, लेकिन मांगों को पूरा नहीं किया गया है। इस संबंध में प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
एक सप्ताह से किसान क्रमिक अनशन पर बैठे थे। रविवार को किसानों ने महापंचायत में प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। अगर मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी तो 6 फरवरी को किसान फिर महापंचायत करेंगे। इसके बाद क्षेत्र के सभी मार्गों पर किसानों की अलग-अलग टीमें प्रदर्शन करेंगी। मांगों की तख्तियां लेकर किसान खड़े होंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। जो प्रत्याशी उनकी मांगों को पूरा करने का वादा करेगा, उसे ही वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें