फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरी बुजुर्ग महिला को पुलिसकर्मी ने उठा व्हीलचेयर से कार तक पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-11 में बने मतदान केंद्र पर काफी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे। नेहरू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बने बूथ में मतदाताओं की दो लाइनें लगी थीं। यहां लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लाइन में खड़े थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। यहां जमीन पर लगी टाइलें थोड़ी-ऊपर नीचे उठी हुई थीं। इसी दौरान ईवीएम पर बटन दबाकर वापस लौट रहीं एक बुजुर्ग महिला का पैर टाइल्स पर मुड़ गया और गिर पड़ीं। उनके पांव में मोच आ गई और हाथ भी थोड़ा छिल गया। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह दर्द के कारण उठ नहीं पा रही थीं।
विज्ञापन

इतने में वहां तैनात यूपी पुलिस के जवान वैभव मिश्रा ने अपनी राइफल कंधे पर टांगकर बुजुर्ग महिला की सहायता की। वह महिला के लिए व्हीलचेयर लेकर आए और उन्हें किसी तरह उठाकर व्हीलचेयर पर बिठाया। केंद्र के बाहर महिला के परिजन गाड़ी में उनका इंतजार कर थे। वैभव बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर से उनकी कार तक छोड़कर आए। वैभव की सेवा को देखते हुए वहां मौजूद लोगों ने उनकी सराहना की। महिला के परिजनों ने बताया कि वैभव जैसे पुलिसकर्मियों की बदौलत लोकतंत्र की शक्ति बढ़ जाती है। वहां मतदान करने आए एक बुजुर्ग ने कहा कि वैभव ने एक बेटे की तरह महिला की सहायता की है। कंधों पर बंदूक और दिल में सेवा का भाव यह काफी कुछ बयां करता है। उधर, सेक्टर-51 और 56 में भी पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें